Tuesday, October 20th, 2026

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में हुई तकलीफ

 
नई दिल्ली।

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करवा रहे आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत गुरुवार शाम को बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि, लालू प्रसाद को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री और स्वाथ्य मंत्री लालू यादव की तबियत को लेकर रिम्स से लगातार संपर्क में हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 7 बजे अचानक लालू यादव की तबियत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में अचानक परेशानी होने लगी। आनन फानन में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जांच की गई, जिसमें सभी नॉर्मल देखा गया। चेस्ट इंफेक्शन के संदेह में चेस्ट की एक्सरे भी की गई। जिसमें इंफेक्शन भी देखने को मिली है।लालू यादव में चेस्‍ट इंफेक्‍शन और निमोनिया के लक्षण दिख रहे हैं।

रिम्स के डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद ने कहा, लालू यादव की हालत स्थिर है। फेफड़े में संक्रमण है। यह एक प्रकार का निमोनिया है, उनका इलाज चल रहा है। हमने एम्स के लंग्स डिपार्टमेंट के एचओडी से सलाह ली है। फिलहाल उनके इलाज में डॉक्टर उमेश प्रसाद और वीके झा लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए तुरंत जांच के लिए सैंपल दिया गया। एंटीजन किट से तो रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट आनी बाकी है।


लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की खबर मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद कई आरजेडी नेता और लालू प्रसाद के समर्थकों की भीड़ भी रिम्स के बाहर लगनी शुरू हो गयी है।लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद सीनियर डॉक्टर के साथ ही रिम्स अधीक्षक डॉ.विवेक कश्यप, जेल आईजी बीरेंदर भूषण और झारखंड के स्वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता अस्पताल पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू को 23 दिसंबर 2017 को जेल भेजा गया था। लालू को जेल में करीब एक महीने पहले 3 साल पूरे हो चुके हैं।

 

#लालू यादव

Source : Agency

पाठको की राय